फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षकों, उप निरीक्षकों का कार्य बहिष्कार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलों में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार/नायब तहसीलदारों का चार्ज दिए जाने के विरोध में रजिस्ट्रार कानूनगो, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवकों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने संबंधित आदेश वापस न होने की दशा में एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन कलमबंद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ और राजिस्ट्रार कानूनगो संघ के बैनर तले श्रीनगर और कीर्तिनगर में दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू हुआ। इस मौके पर कहा गया कि राजस्व परिषद ने 9 फरवरी को तहसीलों में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार/नायब तहसीलदारों की अनुपस्थिति में तहसील कार्यालयों से संबंधित कार्यों (न्यायिक कार्य छोड़कर) संपादित करने के आदेश दिए हैं। इस क्रम में डीएम संबंधित अधिकारियों को कार्यभार सौंप रहे हैं। यह राजस्व से संबंधित विभिन्न अधिनियमों का उल्लंघन है। उन्होंने इस आदेश को वापस लेने की मांग की। श्रीनगर में प्रताप सिंह, एसपी नौटियाल, मनीष सजवाण, दिनेश सिंह, रविंद्र कुमार, मानस मोहन व शिव लाल आदि धरने पर बैठे। इधर, कीर्तिनगर में आप नेता समीर रतूड़ी ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें