फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का मानदेय/वजीफा वृद्धि के लिए कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। प्रशिक्षुओं से वार्ता करने पहुंचे कॉलेज के प्राचार्य समेत अन्य अधिकारियों ने आंदोलन खत्म कर काम पर लौटने की अपील की लेकिन प्रशिक्षुओं ने ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने साफ कर दिया है कि प्रशिक्षुओं पर नो वर्क-नो अटेंडेंस-नो सैलरी का नियम लागू होगा। इसके लिए सभी विभागों से उपस्थिति पंजिका तलब की गई है।
विज्ञापन

वजीफा वृद्धि के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु रविवार से कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। वह वन नेशन- वन स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि 10 साल से एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को प्रतिमाह मात्र साढ़े सात हजार रुपये मानदेय मिल रहा हैजो काफी कम है। मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह के बाहर धरना दे रहे प्रशिक्षुओं से वार्ता करने सोमवार को प्राचार्य प्रो. सीएम रावत, बेस अस्पताल के एमएस प्रो. केपी सिंह, प्रो. आरएस बिष्ट और डा. एएन पांडेय पहुंचे। प्रो. रावत ने प्रशिक्षुओं को बताया कि उनकी मांग का प्रत्यावेदन निदेशालय भेज दिया गया है। वजीफा बढ़ाना नीतिगत मसला है इसलिए वह धरने से उठकर प्रशिक्षण पर लौट जाएं लेकिन प्रशिक्षु नहीं माने और धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें