फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आश्वासन पर महिलाओं का आंदोलन स्थगित

Sun, 19 Apr 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर बीते 35 दिनों से जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत की अगुवाई में चल रहा महिलाओं का आंदोलन विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि हुकुम भंडारी रविवार को आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे। वार्ता के बाद हुकुम भंडारी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री उनियाल की ओर से आंदोलनकारियों से देहरादून से वार्ता किए जाने का समय दिया गया है। भंडारी ने माना कि ठेका आबादी व राजमार्ग के निकट स्थित है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत ,क्षेत्र पंचायत सीताराम रणाकोटी, प्रधान सारिका रावत, पूर्व प्रधान उमेर सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से दिए गए आश्वासन पर उन्होंने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें