फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: महिलाओं ने उठाए पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे

Sat, 26 Sep 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक मुख्यालय हिंडोलाखाल में मातृशक्ति संवाद हुआ आयोजित
विज्ञापन

देवप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग की ओर से हिंडोलाखाल ब्लॉक सभागार में मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं उठाते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में विकास की गति धीमी हुई है।
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्याओं से क्षेत्रवासी परेशान हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि महिलाओं के द्वारा बताया गया कि क्षेत्र की कई सड़कें खस्ताहाल हैं, स्कूल बंद हो रहे हैं और अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। हिंडोलाखाल क्षेत्र पेयजल संकट से जूझ रहा है। महिलाओं ने मनरेगा में काम नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया और फेस मैपिंग व जियो ट्रैकिंग के कारण मजदूरों को योजना का लाभ मिलने में दिक्कत होने की बात कही।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के विधायक ने हिंडोलाखाल में एनसीसी के स्थान पर रोजगारपरक संस्थान खोलने तथा फल पट्टी विकसित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कल्पना पंवार ने महिलाओं से क्षेत्र में बदलाव के लिए कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा पर जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलने का आरोप लगाया। ब्लॉक अध्यक्ष पूजा रावत ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में अनीता रावत, रीना देवी, संतोषी उनियाल, गुड्डी देवी, मंजू देवी, राजेंद्र सिंह चंद, मंगतराम मटियाल, शशि प्रकाश भट्ट, डॉ. जितेंद्र उनियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें