श्रीनगर। एलयूसीसी ठगी मामले में पीड़ित महिलाओं ने नगर में आक्रोश रैली निकाली और शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग उठाई।
नारी क्रांति मानव चेतना नागरिक एकता संगठन के बैनर तले निकाली गई रैली पीपलचौरी से शुरू होकर गणेश बाजार, गोलापार्क, अपर बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए अदिति सभागार पहुंची। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द न्याय की मांग की और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीड़ितों की धनराशि शीघ्र वापस दिलाने, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। यूकेडी महिला प्रकोष्ठ की गढ़वाल मंडल अध्यक्ष सरस्वती देवी ने चेतावनी दी यदि जल्द मांगों का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में पार्वती देवी, मुन्नी देवी, रेखा देवी, विद्या देवी, गंगा देवी, जसोदा देवी, कुसुम देवी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद