पौड़ी के बैंग्वाड़ी गांव में ग्रामीण महिला को मास्क वितरित करती मंजू बालियान।
- फोटो : PAURI
एसएसपी पौड़ी कार्यालय में सेवारत महिला पुलिसकर्मी मंजू बालियान अपने खर्चे पर रक्षा कवच अभियान चलाकर कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम में अहम योगदान दे रही हैं। अभियान के तहत मंजू अभी तक 21 हजार होम मेड मास्क तैयार कर वितरित कर चुकी हैं। वह जरूरतमंदों को राशत भी वितरित कर रही हैं।
रविवार को ब्लॉक पौड़ी के बैंग्वाड़ी गांव में ग्रामीणों को होम मेड मास्क वितरित किए गए। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी मंजू बालियान ने कहा कि वह ड्यूटी के साथ ही छुट्टी के दिन महामारी से निपटने के लिए अपने स्तर से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक वह अपने खर्चे पर 21 हजार से अधिक होम मेड मास्क तैयार कर चुकी हैं, जिन्हें पुलिस जवानों, ग्रामीणों, महिलाओं व जनप्रतिनिधियों को वितरित कर चुकी हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान मधु खुगशाल, सुशील शुक्ला, सोहन सिंह, शकुंलता देवी, श्यामा व रेखा काला आदि शामिल थे।