थलीसैंण। विकासखंड के सुदूरवर्ती गांव स्यूंसाल में इन दिनों महिलाएं टायफाइड की चपेट में आ रहीं हैं। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच कर निशुल्क दवा वितरित की।
सरपंच गोपाल बिष्ट व ग्रामीण भीम सिंह रावत ने बताया कि गांव में अभी तक करीब 20 महिलाओं में टायफाइड के लक्षण पाए गए हैं। बीमारी को देखते ग्राम पंचायत और स्यूंसाल सेवा समिति ने आयुर्वेदिक विभाग से गांव में चिकित्सा शिविर लगाने को कहा था। आयुर्वेदिक चिकित्सालय बूंगीधार डॉ. कनिका धीमान व दामोदर नेगी ने 50 से अधिक महिलाओं की जांच की। उन्होंने महिलाओं को शरीर की स्वच्छता के साथ साफ पानी और भोजन लेने के टिप्स दिए। शिविर में मीना देवी, गोदावरी देवी, नीमा देवी, राजी देवी, तारा देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, पुष्पा देवी, तुलसी देवी, सीमा रावत आदि की स्वास्थ्य जांच हुई।