पौड़ी। जिला मुख्यालय में उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में कला और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिवंगत कला प्रेमियों को याद किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
डीएवी इंटर काॅलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं के तहत लोक चित्रकार धरणीधर चंदोला, चित्रकार बी. मोहन नेगी एवं जनसंघर्षों की आवाज राजेंद्र रावत की स्मृति में रेखांकन व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्राइमरी वर्ग में अनुकृति प्रथम, रियान अली द्वितीय व श्रवण रावत तृतीय रहे।
जूनियर वर्ग में आकृति ने पहला, यशिका नेगी ने दूसरा व हर्षित बलोधी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आस्था कंडारी प्रथम, सृष्टि शाह द्वितीय व मानवी तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य बालेश्वर, नरेश नौडियाल, रवि रावत, आशीष नेगी, स्वप्निल धस्माना, मनोज गुनियाल, रैमासी रावत, अनुसुया प्रसाद, दीपक, पिंकी आदि शामिल रहे।