श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के जीआईसी किलकिलेश्वर में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नैन सिंह चौहान ने की।
उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में नवाचार, शोध और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेपी बेनीवाल उपस्थित रहे, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर आयोजित विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी नागराजाधार चिलेडी प्रथम स्थान पर रहा। विज्ञान में महिलाएं, शीर्षक पर आधारित इस प्रस्तुति की गाइड मीना डोभाल रहीं। टीम में अदिति, आंचल, सोनम, स्नेहा, दिव्या तथा छात्र रोहित, आदर्श और निखिल ने उत्कृष्ट अभिनय कर पहला स्थान हासिल किया। नाटक में एनएमवीई भागीरथीपुरम की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में सतत कृषि पर शौर्य, अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक के विकल्प पर विधान सिंह, हरित ऊर्जा पर अंजलि पडियार, उभरती प्रौद्योगिकी में अभय सिंह, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग में अभिनय कंसवाल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में शिवम पयाल व जल संरक्षण और प्रबंधन पर आस्था ने बाजी मारी।
सीनियर वर्ग की जिला विज्ञान प्रदर्शनी सतत कृषि पर आधारित मॉडल में अभिषेक डबराल, अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक विकल्प में मयंक, हरित ऊर्जा में अंशुल अन्थवाल, उभरती प्रौद्योगिकी में प्रिंस, मनोरंजक गणितीय मॉडल में आदित्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में देवांशु भट्ट, जल संरक्षण व प्रबंधन में विनीत चंद्र प्रथम रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला संसाधन समन्वयक अंतरिक्षा मेहरा, अंकिता राणा, अंजलि रावत, मीना डोभाल, पार्वती बिष्ट, उदव प्रसाद लखेड़ा, दलबीर सिंह बिष्ट, संदीप बिष्ट, अवतार सिंह नेगी, राधा मंडोली आदि उपस्थित रहे। संचालन विनोद ममगाई ने किया।