श्रीनगर। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके हितों की अवहेलना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगाी। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक अनूपश्री पांथरी, अध्यक्ष परमेशचंद्र जोशी, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट, प्रदीप मैठाणी, महेंद्रपाल सिंह रावत, बलवीर सिंह रौतेला व सुरेंद्र सिंह रौथाण आदि मौजूद थे।