फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सफाई व्यवस्था पर महिला सभासद ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका पौड़ी की महिला सभासद अनीता रावत ने शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाते हुए पालिका प्रशासन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बीच सामंजस्य नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका के वार्ड नंबर सात से महिला सभासद अनीता रावत अधिशासी अधिकारी कार्यालय पहुंची। उन्होंने ईओ प्रदीप बिष्ट से शहर में सफाई व्यवस्था, नालियों के चौक होने सहित उनके वार्ड में कार्य न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि पालिका की ओर से कई माह पूर्व कूड़ेदान खरीदे गए, लेकिन कूड़ेदान अभी तक शहर में नहीं लगाए गए है। दूसरी ओर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम से सभासद अनीता रावत ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए उनके वार्ड में कार्य न होने, नालियों की पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि सभासद के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कहा कि सभासद की समस्याओं पर पालिका प्रशासन को जल्द कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें