फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से हुई थी महिला की मौत, शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। थलीसैंण ब्लॉक में क्वारंटीन रह रही नवनिवाहिता का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं प्रशासन विवाहिता की मौत का कारण हार्टअटैक बता रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड थलीसैंण के मासौं गांव में संस्थागत क्वारंटीन रह रही एक नवविवाहिता की मंगलवार रात अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई थी। महिला परिवार के पांच सदस्यों के साथ क्वारंटीन थी। बुधवार को घटना के बाद महिला के परिवार को होम क्वारंटीन कर लिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा, जहां बृहस्पतिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मासौं में क्वारंटीन रही महिला की मौत हार्टअटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें