फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के इच्छुक ग्रामीणों की हरसंभव करेंगे मदद : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने पौड़ी ब्लाक के डुंगरी व कंडारा गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ओर से गांव में खेती के साथ मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और मधुमक्खी पालन सहित कई कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के साथ ही प्रवासी भी इनकी पहल से प्रोत्साहित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार अपनाने के इच्छुक ग्रामीणों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

डुंगरी गांव पहुंचे डीएम ने युवा किसान गणेश नेगी के सब्जी उत्पादन, मत्स्य पालन का निरीक्षण किया। उन्होंने नेगी को उत्पादन, विपणन सहित अन्य कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया। डीएम ने डुंगरी की आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता से गांव में कोविड की स्थिति, आइवरमेक्टिन दवा वितरण, होम आइसोलेशन किट सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इसके बाद डीएम तीन किमी पैदल चलकर कंडारा गांव पहुंचे, जहां किसान प्रमोद खंडूड़ी के मुर्गी बाड़ा, खेती, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन व सब्जी उत्पादन का निरीक्षण किया। खंडूड़ी ने डीएम से पॉलीहाउस के लिए सहयोग की मांग की जिस पर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को पॉलीहाउस बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर किसान यशवंत सिंह रावत, ध्रुव रावत और बबीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें