फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः 30 जून से 3 जुलाई तक साफ रहेगा मौसम, जानिए कब हो सकती है बारिश

Tue, 30 Jun 2020 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में गत दिवस हुई बारिश का असर सोमवार को दिखा। दिन में तपिश से कुछ राहत मिली, लेकिन मौसम साफ होने से गर्मी फिर बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 जून से 3 जुलाई तक मौसम के अधिकतर साफ रहने की उम्मीद है। जिससे गर्मी बढ़ेगी, हालांकि 4-5 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश ने तेवर दिखाए, हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले यह अहसास कम था। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। गर्मी के साथ तपिश से बाजार पर भी असर दिख रहा है। 

जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 3.6 और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 63 दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 30.4, बटोत में 28.5 और भद्रवाह में 30.5, कटड़ा में 34.0 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहा, लेकिन पारे में थोड़ी राहत है। 
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 7.4 और पहलगाम 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे रहे। लेह में न्यूनतम तापमान 14.0 और कारगिल में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी तीन दिन में मौसम साफ रहने से गर्मी में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें