फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मौसम साफ रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को कई इलाकों में बादल छाए रहे, लेकिन अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री नीचे रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा और आगामी दिनों में तपिश बढ़ेगी।
विज्ञापन

श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में बादल छाए रहे, लेकिन कहीं बारिश नहीं हुई। श्रीनगर में दिन का तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर बादलों के साथ धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 30.9 और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग में बनिहाल न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 7.8, बटोत में 8.0 और कटड़ा में 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें