फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ और नौ अप्रैल को फिर बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आठ और नौ अप्रैल को बारिश के आसार हैं। हालांकि मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला रविवार शाम से ही शुरू हो गया। कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। उधमपुर के चिनैनी में बारिश और ओलावृष्टि हुई। ऊंचे इलाकों पर हलकी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में आसमान में बादल छाएं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें