फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में फिर बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई। कश्मीर में कंपकपाने वाली ठंड का फिर अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह 11 बजे तक बारिश होती रही, जिसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। यहां ठंडी हवाओं के बीच दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री गिरकर 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8, गुलमर्ग में माइनस 1.0 और लेह में 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में मंगलवार सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने पर बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान 29.8 और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान 8.0, बनिहाल में 9.2 और कटड़ा में 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला उधमपुर के कई क्षेत्रों में सुबह बारिश हुई। इसी तरह अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें