फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सहानुभूति नहीं, समान अनुभूति की जरूरत

Sat, 07 Mar 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में किया गया आह्वान
विज्ञापन

कोटद्वार। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की जनपद स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन डैफोडिल पब्लिक स्कूल में किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अंशुल बिष्ट व बीईओ दुगड्डा वर्षा भारद्वाज ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का उद्घाटन किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहानुभूति की नहीं बल्कि समान अनुभूति की आवश्यकता है। कार्यशाला में डायट प्रवक्ता भारत भूषण परमार, शिव प्रसाद भारद्वाज, बाल विकास परियोजना अधिकारी दुगड्डा शिवाली, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल, स्पेशल एजुकेटर संजय ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक रीना रावत की देखरेख में आयोजित कार्यशाला में उमा बुड़कोटी, किशोर बिडलिया, सुधीर अग्रवाल, दानवीर सिंह, राजेंद्र सिंह पाल, गरिमा रावत आदि का सहयोग रहा। संयोजक/प्रधानाचार्य नूतन बिष्ट ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें