फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कपड़ा व प्लास्टिक बांधकर की जा रही पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। पाबौ ब्लॉक के मड़ीधार में एक सप्ताह से नलों में पानी नहीं आया है। इस कारण लोगों को गर्मी के सीजन में पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों को पानी की आपूर्ति करने के लिए जलस्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है जलापूर्ति के लिए लोगों को लंबी-लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी विमला देवी ने बताया कि बीते एक सप्ताह से उनके नल में एक बूंद पानी तक नहीं आया है। साथ ही मवेशियों के लिए पानी का संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार गर्मी के सीजन में जल आपूर्ति की तमाम दावे किए जा रहे हैं। मगर यह दावे धरातल पर खोखले नजर आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिस टैंक से पानी की सप्लाई होती है, वह क्षतिग्रस्त है। इसके साथ ही जिन पाइपों से विभाग की ओर से पानी की सप्लाई करने के दावे किए जा रहे हैं, वह लाइन भी कई जगह क्षतिग्रस्त है। जिस पर कपड़ा और प्लास्टिक बांधकर विभाग पानी की आपूर्ति करने के दावे कर रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से समस्या के निवारण के लिए गंभीरता से काम करने की मांग की है। जल संस्थान के पाबौ डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता प्रकाश नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। जहां-जहां पर पानी की समस्या बनी है, वहां पर जलापूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें