फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलों से नहीं दीवारों से टपकता है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड खिर्सू के एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के छात्रावास की हालत बेहद खराब हो चुकी है। छात्रावास में नल में पानी नहीं आता, लेकिन बरसात में कमरों की छत से खूब पानी टपकता है। हालत यह है कि बंदर मैस में घुसकर खाना चट कर जाते हैं। इस जर्जर छात्रावास में 40 छात्राएं खतरे के साये में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

छात्राओं का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मैस की टूटी खिड़कियों को बोरियां से बंद किया गया है। तेज बारिश में भवन के ढहने का डर भी बना रहता है। छात्राओं को पानी के लिए एक किलोमीटर दूर बाजार जाना पड़ता है। सीएमओ पौड़ी डा. मनोज शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी व चीफ अकाउंटेंट के साथ मिलकर उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण किया है। इसका सर्वे भी कराया गया है। जल्द भवन की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें