फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिर्सू में जल संकट : 12 से अधिक गांव, 14 दिन और पानी की एक बूंद नहीं

Sun, 10 May 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिकवालगांव पंपिंग योजना से नहीं आ रहा पानी, विभाग ठीक करने की कह रहा बात
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू क्षेत्र के गांवों के लिए बनी ढिकवालगांव पंपिंग योजना से करीब दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति चरमराई हुई है जिससे क्षेत्र के कई गांवों में गंभीर पेयजल संकट हो गया है। गर्मी के बीच ग्रामीणों को स्रोत से पीने का पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। हालांकि विभाग योजना पर काम चलने की बात कह रहा है लेकिन धरातल पर स्थिति नहीं बदली। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

ढिकवालगांव पंपिंग योजना ठप होने से बुघाणी, देवलगढ़, जलेथा, बलोड़ी, सरणा, सुमाड़ी, ढिकवालगांव, धरीगांव, खालू, चमरोड़ा, भेसकोट और उज्ज्वलपुर समेत खिर्सू क्षेत्र के कई गांवों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। कई गांवों में लोगों को दिनभर पानी का इंतजार करना पड़ रहा है जबकि कई जगहों पर नलों से एक बूंद पानी तक नहीं टपका है। बुघाणी के पूर्व प्रधान प्रमोद उनियाल दुर्गेश कुमार फौजी, गबर सिंह भण्डारी, ताजबर कुमार आदि ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर तथा जल निगम एवं जल संस्थान के उच्चाधिकारियों से योजना से शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय अधिकारी तकनीकी खराबी का हवाला देकर लगातार मरम्मत कार्य किए जाने की बात कह रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस है। विभाग की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की गई। जल संस्थान श्रीनगर के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने कहा कि योजना में तकनीकी फाॅल्ट आने से 5-7 दिन से यह दिक्कत बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए विभाग की पूरी टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें