फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 10 से क्रमिक अनशन की दी चेतावनी

Thu, 05 Feb 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कीर्तिनगर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाब अकरी में न्याय पंचायत सेमी सेमला के जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान न किए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने 10 फरवरी से पाब अकरी में क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बुटोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने न्यूली पेयजल योजना का पुनर्गठन न करने, अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति न होने, सेल से मठूरगांव मार्ग का निर्माण न किए जाने समेत कई समस्याओं पर आक्रोश जताया। कहा कि शासन-प्रशासन ने क्षेत्र की इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। इस कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। बैठक में अकरी बारजूला संघर्ष समिति के संरक्षक कुंजकृष्ण डंगवाल, अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सचिव प्रेम सिंह नेगी, संयोजक राकेश कोहली, संजय देव डंगवाल, प्रधान अंकिता, जगदीश लाल, कुलदीप मियां व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें