फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रवृत्ति के लिए नमिता व शालिनी का चयन

Thu, 05 Feb 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। विकासखंड देवप्रयाग के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमणी गुसाईं गांव की दो छात्राओं का राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आमणी निवासी नमिता भट्ट पुत्री दुर्गा प्रसाद भट्ट व ग्राम पंचायत काण्डी गुसाईं निवासी शालिनी पुत्री चैतु सिंह का चयन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। चयनित छात्राओं को केंद्र सरकार की ओर से कक्षा 9 से 12 तक प्रतिमाह 1000 रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्राओं की सफलता पर प्रधानाचार्य जसपाल सिंह पटवाल, प्रधानाध्यापक शिवप्रसाद भट्ट, एसएमसी की अध्यक्ष सविता भट्ट और एसएमडीसी की अध्यक्ष सविता चंद्र आदि ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें