गढ़वाल विवि के चौरास परिसर मे यूसिक में विश्वकर्मा दिवस के मौके पर की गई पूजा अर्चना
- फोटो : SHRINAGAR
मुख्यालय पौड़ी में तकनीकी शिक्षण संस्थानों व जल संस्थान सहित विभिन्न जगहों पर उत्साह के साथ विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए नियमों का पालन भी सख्ती से किया गया। उधर, श्रीनगर में एनआईटी उत्तराखंड और एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि सहित अन्य शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों और तकनीकी संस्थानों में विश्वकर्मा दिवस के मौके पर पूजा अर्चना की गई।
बृहस्पतिवार को जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग व वर्कशॉप में यंत्रों की पूजा की गई। निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास में सिविल इंजीनियरिंग का महत्व सबसे अलग व अहम है। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा की परंपरा को समृद्ध व उत्साह से भरने वाला बताया। कार्यक्रम में कुलसचिव संदीप कुमार, डा. आशुतोष गुप्ता, डा. बीएस खाती, डा. दिलीप झां, डा. संजय सामंत, सचिन तेजयान, आलोक रावत, बृजेश डोबरियाल आदि शामिल रहे। दूसरी ओर राजकीय पॉलीटेक्निक पौड़ी में प्रधानाचार्य ओमकार शर्मा, शिक्षक अमरीश सैनी सहित स्टाफ ने यंत्रों की पूजा की। वहीं जल संस्थान पौड़ी में अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता व सहायक अभियंता संजय कुमार ने विधिवत उपकरणों की व भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इस अवसर पर जेई रवि दत्त, विनोद, कमल रावत, दयाल सिंह, मुकेश बछेती, पीसी नौटियाल आदि शामिल रहे।
वहीं गढ़वाल विवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी/यूसिक में पंडित बलोनी ने पूजा करवाई। इस अवसर पर प्रो एनएस पंवार, डा. विजय सिंह बिष्ट, विशाल रोहेला, विजय सिंह रावत, अरुण शेखर बहुुगुणा व प्रशांत शेखर आदि मौजूद थे। उधर रुद्रप्रयाग में भी विभिन्न संस्थाओं ने विश्वकर्मा दिवस पर पूजा-अर्चना की। संवाद/ ब्यूरो-