फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर के दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के दो मददगारों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। इनसे हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि बारामुला में ओजीडब्ल्यू आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की ताक में है। इस पर बारामुला पुलिस ने सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 53 बटालियन के जवानों के साथ मिलकर कई जगहों पर नाके लगाए। इस बीच सिंगपोरा क्रॉसिंग पर लगाए नाके पर सफेद मारुति कार को रोका गया। इसमें दो शख्स सवार थे। गाड़ी की तलाशी में 2 ग्रेनेड, एके 47 की 100 गोलियां और लश्कर के दो लेटर पैड बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों लोगों की पहचान नजीभट क्रीरी के एजाज अहमद खान और चूरा सोपोर के हुजैफ फिरदौस के तौर पर हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वह लश्कर के लिए ओजीडब्ल्यू के तौर पर काम कर रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मंगलवार को भी गांदरबल जिले में हिज्ब के तीन और पुलवामा जिले में अलबदर के 2 ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें