फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जय हो संगठन से विरेंद्र बिष्ट छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर जय हो छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। विरेंद्र बिष्ट को जय हो संगठन ने अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित किया है। अभी अन्य किसी संगठन ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
जय हो संगठन के गढ़वाल संयोजक पुष्पेंद्र पंवार ने संगठन से अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा की। पुष्पेंद्र पंवार ने कहा कि संगठन से विरेंद्र बिष्ट व पुनीत अग्रवाल दो दावेदार अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे थे, इनमें विरेंद्र बिष्ट को संगठन की सर्वसम्मति से प्रत्याशी घोषित किया गया है। पुनीत पूर्ण रूप से संगठन को मजबूत करने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने कहा कि बीते वर्ष की तरह इस बार भी अध्यक्ष पद पर जय हो की जीत होगी। कहा कि उनके कार्यकाल में दो नई बसें गढ़वाल विवि में आई हैं, इसके अलावा छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया गया व मांगे पूरी हुई।
विज्ञापन

चौरास परिसर में इंडोर स्टेडियम व रीडिंग रूम का निर्माण, छात्रावास के निर्माण समेत छात्र हितों के अन्य मुद्दों को लेकर चुनाव लडेंगे। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्यांश बहुगुणा, अंकित रावत, निशांत कंडारी, बिपिन रावत, शिवकांत कंडारी, आयुष मियां, कैवल्य जखमोला आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें