फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए कई किमी पैदल चल रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कोट के देलचौरी क्षेत्र के 12 गांवों के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को पेयजल के लिए करीब चार किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

देलचौरी क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लिए अब तक कोई ठोस पेयजल योजना नहीं बन पाई है। इन गांवों के लोग इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी की पेयजल योजना के टैंक के ओवरफ्लो पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीण आशीष रावत ने बताया कि धौलकंडी, देवीपुर, श्रीपुर, गोदीगाढ के ग्रामीण अधिक परेशान है। ग्रामीणों को चार किमी पैदल दूरी नापकर देलचौरी मोटर मार्ग पर लगे हैंडपंप से आपूर्ति करनी पड़ रही है। मोटर मार्ग पर तीन हैंड पंप लगे हैं लेकिन उनमें दो खराब हैं। एक हैंडपंप पर तीन गांवों के करीब 300 से अधिक परिवार निर्भर है। इस कारण हैंडपंप पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो रही है। ग्रामीण अरविंद रावत, संदीप खंडूडी, दीपक रावत व प्रवीन रावत ने जल संस्थान से खराब पड़े हैंडपंपों को सही करने और सरकार से क्षेत्र के लिए पेयजल योजना स्वीकृत करने की मांग की है।
पेयजल निगम की लाइन में फाल्ट आने से मुख्य टैंक तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों की ओर से हैंडपंप खराब होने की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। जल्द ही समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।-संजय कुमार, सहायक अभियंता जल संस्थान श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें