फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आश्वासन पर ग्रामीणों का श्रमदान स्थगित

Sun, 04 Oct 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम सभा गवाणा में सड़क की मांग के लिए पांच अक्तूबर को प्रस्तावित ग्रामीणों का श्रमदान प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। एसडीएम ने ग्रामीणों से सड़क निर्माण के मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए 10 दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुरेश चौहान, महिला मंगल दल प्रधान ऋतु देवी और युवा मंगल दल के जसपाल नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण लंबे समय से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से 10 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रस्तावित श्रमदान आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि निर्धारित समय पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन के लिए रणनीति बनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें