फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बदरगांव में मंत्री विनोद सुयाल को ग्रामीणों ने घेरा

Thu, 13 Aug 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जताया आक्रोश, कहा-सड़क न बनने से आज भी चल रहे 3 से 4 किमी पैदल
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गोर्थीकांडा के बदरगांव पहुंचे थे युवा कल्याण मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। सरकार के जन संवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत गोर्थीकांडा के बदरगांव पहुंचे युवा कल्याण राज्य मंत्री विनोद सुयाल को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उनके यहां पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने मुनेठ-बदरगांव मार्ग की बदहाली पर उनको खरी खोटी सुनाई। साथ ही काश्तकारों को अब तक मुआवजा न मिलने का मुद्दा भी उठाया।
ग्रामीणों ने बताया कि सात वर्ष पहले एक करोड़ की लागत से बनी मुनेठ-बदरगांव पांच किमी सड़क का लाभ आज तक नहीं मिल पाया है। लोनिवि की ओर से डंपिंग जोन न बनाने से मलबे के कारण वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है और जीरो प्वाइंट से भैस्वाड़ी बैंड तक डेंजर जोन बनने से लोग तीन से चार किमी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। बीमारों और गर्भवती महिलाओं को दो हजार रुपये देकर डंडी-कंडी से अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। सिंचाई गूल टूटने से खेत बंजर हो गए हैं और काश्तकारों को अब तक भूमि का मुआवजा भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की नाराजगी जताई कि दो बार भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी को चुनने के बाद भी आज प्रदेश के राज्य मंत्री को तीन किमी पैदल चलकर बदरगांव पहुंचना पड़ रहा है जबकि लोनिवि के मलबे से जालीकांडा गांव के बारह परिवारों पर भी खतरा मंडरा रहा है। राज्य मंत्री विनोद सुयाल ने ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से भेंट कराने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें आगे जाने दिया। राज्य आंदोलनकारी विनोद टोडरिया, क्षेपं सदस्य रजनी देवी और ग्राम प्रधान सुनीता देवी की अगुवाई में घेराव करने वालों में उप प्रधान हरि सिंह, मुकेश सिंह, गुड्डा सिंह, विक्रम सिंह और नेत्र सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें