फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में टनल निर्माण का ग्रामीणों ने किया सांकेतिक विरोध

Mon, 01 Dec 2025 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय के प्रेमनगर- घोड़ीखाल में प्रस्तावित टनल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने विरोध तेज कर दिया है। सोमवार को गहड़, निसणी, सैंणीखाल, बुआखाल व गड़ोली के ग्रामीणों ने बुआखाल में टनल निर्माण का सांकेतिक विरोध किया। मौके पर पहुंचे एनएच के अफसरों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने टनल निर्माण के बजाय एनएच के दोनों ओर हाईवे का सुधारीकरण व चौड़ीकरण करने को कहा। चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि श्रीनगर - पौड़ी - कोटद्वार हाईवे पर प्रेमनगर- घोड़ीखाल के बीच 2100 मीटर लंबी टनल बनाए जाने से उनके भवनों को खतरा होगा। साथ ही टनल से स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों का रोजगार भी प्रभावित होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयराज सुरेश सिंह, भाष्कर बहुगुणा, विनोद दनोसी, भरत सिंह रावत, गौरव सागर, विपिन सिंह, राकेश रावत, बबीता देवी, आरती देवी, पूनम नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें