फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ग्रामीणों ने सड़क, बिजली और पानी का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सरकार जनता द्वार कार्यक्रम के तहत कोट ब्लॉक के राजस्व ग्राम कोटा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। वहीं, ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने सड़क, बिजली व पानी आदि की समस्याओं की प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ. पारुल गोयल की अध्यक्षता में राजस्व ग्राम कोटा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या के बारे में अवगत कराया गया। ग्रामीण सोबन कुमार ने बताया कि हर घर नल योजना के तहत लगे नलों में पानी नहीं आता। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिना मीटर रीडिंग के बिल भेजे जा रहे हैं। ऊर्जा निगम का कोई भी व्यक्ति मीटर रीडिंग लेने गांव में नहीं आता है।
विज्ञापन

वहीं आवारा पशुओं और जंगली जानवरों द्वारा उनकी खेती को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा तार बाढ़ करने की मांग की गई। साथ ही ग्रामीणों द्वारा गांव को जोड़ने वाली सड़क के जल्द डामरीकरण करने की मांग उठाई गई। बताया कि सड़क पक्की न होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वहीं ग्रामीणों द्वारा गांव में आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति व व्यास चट्टी में गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा के लिए चिकित्सालय बनाए जाने की मांग रखी गई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कोट डॉ. अमित मेहरा, बीईओ विनोद रावत, ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, ग्राम विकास अधिकारी अंकित कुमार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हेमंती देशवाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें