घंडियालधार-बहेड़ाखाल मार्ग की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के घंडियालधार-कुनकली-अलासू-बहेड़ाखाल संपर्क मार्ग का लंबे समय से डामरीकरण नहीं होने पर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को स्थानीय ग्रामीण कर्मवीर सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह असवाल, धन सिंह नेगी, अर्जुन सिंह नेगी, नरेश चंद्र थपलियाल ने एडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2016 में इस संपर्क मार्ग का निर्माण किया गया लेकिन 10 साल का समय होने के बाद भी मार्ग का डामरीकरण नहीं हो पाया है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढें व मलबा आने से हर समय दुर्घटना होने का भय बना रहता है।
वहीं, पैदल वाले मार्ग से आवाजाही करने में हर समय जंगली जानवर के हमले का खतरा रहता है। यातायात की सही व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्र से लगातार पलायन हो रहा है। उन्होंने जल्द मार्ग का डामरीकरण नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।