फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दैंडा में ग्रामीणों व ग्राम प्रहरी ने पकड़ी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण ब्लाक के ग्राम पंचायत दैंडा के ग्रामीणों ने राजस्व गांव जैंती खास में एक दुकान की आड़ में नशे का कारोबार करने का आरोप लगाया। ग्राम प्रहरी मोहन सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता कमल जैंतवाल सहित कई ग्रामीणों ने एक नाबालिग को शराब की पेटियां ढोते हुए देखा। जब पेटियां देखीं तो उसमें शराब की 18 बोतलें मिलीं। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम थलीसैंण से शिकायत की और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रहरी मोहन सिंह व कमल जैंतवाल ने बताया कि नाबालिग का पिता 15 वर्षों से गांव में दुकान की आड़ में नशे का कारोबार चला रहा है, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। अब वह नाबालिग को भी इस अवैध कारोबार में जोड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के विरोध करने पर उक्त व्यक्ति धमकी भी देता है। ग्रामीणों ने मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए गांव को नशामुक्त बनाने की मांग की। एसडीएम थलीसैंण रविंद्र बिष्ट ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। मामले में जल्द ही ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें