फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटोली गांव के समीप खाई में गिरा वाहन, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खिर्सू से भटोली गांव लौट रहा एक वाहन बृहस्पतिवार देर रात गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक और एक अन्य सवार की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दूध ले जाने वाले वाहन चालक ने भटोली के समीप खाई में वाहन गिरे होने की सूचना आसपास के लोगों को दी। इस पर स्थानीय लोग पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पहुंचे तो यहां उन्हें दो लोगों के शव मिले। बाजार चौकी इंचार्ज रणवीर रमोला ने बताया कि दोनों मृतक अर्जुन सिंह (35) पुत्र धर्म सिंह और देव सिंह (40) पुत्र बलवीर सिंह भटोली गांव के रहने वाले थे। अर्जुन वाहन चला रहा था। दोनों लोग रात में खिर्सू से अपने गांव लौट रहे थे लेकिन गांव से लगभग 500 मीटर पहले वाहन खाई मेें गिर गया। सुनसान जगह होने और रात का वक्त होने की वजह से ग्रामीणों को दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें