फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: योग दिवस से पूर्व जनपद में होंगे विभिन्न योग कार्यक्रम

Wed, 27 May 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग ने योग कार्यक्रमों काे शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से विभिन्न जगहों पर योग शिविर, हरित योग कार्यक्रम, लाइव स्ट्रीमिंग और रन फॉर योग कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएयूओ डॉ. शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि मुख्यालय स्थित राजकीय कार्यालयों में 10 जून तक नमस्ते योग और योग ब्रेक ऐप के माध्यम से योगाभ्यास व योग के महत्व की जानकारी दी जाएंगी। 29 मई को ताड़केश्वर मंदिर प्रांगण, 3 जून को यमकेश्वर के सिरासू गांव, 3 व 4 जून को कंडोलिया पार्क व 5 जून को शारदा घाट श्रीनगर व यूजेवीएन लि. बैराज पार्क ऋषिकेश में योग कार्यक्रम होंगे। 20 जून को पौड़ी के एजेंसी चौक से बस स्टेशन व वापस एजेंसी चौक तक रन फॉर योग आयोजित होगा और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पौड़ी के रांसी मैदान, कोटद्वार व ऋषिकेश में विभिन्न योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें