फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नशा छोड़ अनमोल जीवन को आत्मसात करें युवा छात्र

Wed, 27 May 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। छात्रों को नशा और नशीले पदार्थों की जानकारी देने के लिए जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) चड़ीगांव की ओर से पाठ्य पुस्तक तैयार की गई है जिसमें युवाओं और छात्रों को नशे के प्रकार, दुष्प्रभावों व बचाव के वैज्ञानिक तरीके बताए गए। शिक्षा विभाग ने पुस्तक का विमोचन कर वितरण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बीआरसी पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पाठ्य पुस्तक अनमोल जीवन का वितरण किया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी व डाइट प्रचार्य एसएस तोमर ने मौजूदा समय में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। शिक्षक छात्रों को सरल व प्रभावी माध्यम से जागरूक और स्वस्थ, अनुशासित व सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। बीईओ पौड़ी मास्टर आदर्श, शिक्षाविद विमल ममगाईं, विनय किमोठी व डॉ. हरिशंकर डिमरी ने पुस्तक की विषयवस्तु और प्रस्तुतीकरण शैली पर रोशनी डाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें