फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रमिक हितों की रक्षा के लिए विभिन्न संगठनों ने दिया धरना

Thu, 01 May 2025 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट चड़ीगांव में मजदूर दिवस पर हुई भाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन

पौड़ी। विश्व मजदूर दिवसर पर जिला मुख्यालय पौड़ी में विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर श्रमिक हितों पर चर्चा की। साथ ही श्रमिक हितों की रक्षा के लिए धरना देकर प्रदर्शन भी किया।

पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट, नागरिक कल्याण समिति व सीटू संबद्ध संगठन बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर के समीप स्व. एचएन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर जमा हुए। सीटू के देवानन्द नौटियाल, नागरिक कल्याण समिति के सचिव गबर सिंह नेगी, नवांकुर के संयोजक मनोज धुर्वी आदि ने सामाजिक असमानता, बेरोजगारी, महंगाई, ठेका प्रथा, निजीकरण और श्रम कानूनों की अनदेखी चिंता जताई। इस मौके पर रघुवीर सिंह रावत, गिरीश बड़थ्वाल, मकान सिंह रावत, भगवान सिंह नेगी, ठाकुर सिंह नेगी, पदमेंद्र नेगी, पदमेंद्र बिष्ट, शिव प्रसाद रतूड़ी, मोहित सिंह, त्रिलोक सिंह रावत, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डाइट चड़ीगांव में मजदूर दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजित हुई। गीता ने प्रथम, विपुल कुमार ने द्वितीय व आशीष रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें