सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से बुधवार को गौचर की हवाई सेवा तो शुरू हो गई लेकिन जोशियाड़ा के लिए यात्री न होने की वजह से शुरुआत नहीं हो पाई। अब ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। जोशियाड़ा की हवाई सेवाएं 10 मई से और श्रीनगर व पौड़ी की सेवाएं 15 मई तक शुरू की जाएंगी।
ये भी पढे़ं...Chardham Yatra : पग-पग पर चुनौती... फिर से व्यवस्थाओं का इम्तिहान, सरकार का दावा- पुख्ता किये हैं इंतजाम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने गौचर की हवाई सेवा शुरू कर दी। जोशियाड़ा के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि अब श्रीनगर व पौड़ी की हवाई सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि देहरादून से पंतनगर के बीच 19 सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी भी तेज हो गई है।