फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिला योजना में कम खर्च करने पर उरेडा अधिकारी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने राज्य सेक्टर में कम प्रगति पर उरेडा अधिकारी के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उरेडा ने जिला योजना में अभी तक 31 फीसदी धनराशि खर्च की है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जिला योजना, राज्य सेक्टर व केंद्र पोषित योजनाओं में फरवरी माह तक शत प्रतिशत धनराशि खर्च करने को कहा है। डीएम ने जिला योजना में 70 प्रतिशत से कम धनराशि खर्च करने पर कृषि, उद्यान, सेवायोजन व शिक्षा विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं टीकाकरण में डी श्रेणी व अन्य सात मदों में सी श्रेणी रहने पर सीएमओ को सख्त चेतावनी जारी कर ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बीस सूत्रीय समीक्षा के दौरान बी व सी श्रेणी में रहने वाले विभागीय अधिकारियों को कार्यो में बेहतर प्रगति लाने के कहा। इस मौके पर सीटीओ गिरीशचंद्र, डीएसटीओ राम सलोने, डीटीओ खुशाल सिंह नेगी, डीपीओ देवेंद्र थपलियाल, एसीएमओ डॉ. पारूल गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें