फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: धारी देवी मंदिर में रुद्री पाठ और चंडी पाठ का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




श्रीनगर। सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर में तीन दिनों तक चलने वाले रुद्री पाठ और चंडीपाठ का रविवार को विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य पुजारी वाणिविलास, हरिशंकर डिमरी, रविंद्र प्रसाद भट्ट, नित्यानंद भट्ट, प्रकाश चमोली ने पहले दिन अनुष्ठान करवाया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडेय ने बताया कि मां धारी देवी के नए मंदिर में भगवती की मूर्ति के विराजमान हुए दो वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर के पुजारियों की ओर से अनुष्ठान को वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आदि शक्ति मां धारी पुजारी न्यास के अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि मां धारी देवी को नए मंदिर में दो वर्ष पूर्ण होने पर 17 ब्राह्मणों की ओर से शत चंडीपाठ किया जा रहा है। मंगलवार चार फरवरी को हवन यज्ञ और भंडारे के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। मौके पर न्यास के सचिव विवेक पांडेय , सह सचिव रमेश चंद्र पाण्डेय, आयुष्मान पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें