फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार रही व्यापार सभा की चुनावी बैठक

विज्ञापन
श्रीनगर व्यापार सभा बैठक मे अपना पक्ष रखते पुर्व अध्यक्ष हिंमाशु अग्रवाल - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
व्यापार सभा श्रीनगर के चुनाव के संबंध में बुलाई गई बैठक हंगामेदार रही। इस मौके पर व्यापारियों में पिछले कार्यकालों के हिसाब और चुनाव संचालन समिति की ओर से पंपलेट बांटे जाने पर तकरार हुई। लंबी बहस के बाद तय हुआ कि व्यापार सभा के गठन के लिए बनाई गई चुनाव संचालन समिति में उद्योग व्यापार मंडल श्रीनगर के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी व महामंत्री दिनेश पंवार सहित पांच अन्य वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मिलित किया जाएगा। यह समिति व्यापारियों को सदस्य बनाकर जल्द चुनाव संपन्न करवाएगी।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से जिला संगठन का मनोनयन, व्यापारी सदस्यता अभियान और पुराने हिसाब-किताब को लेकर आमने-सामने हैं। बृहस्पतिवार को चुनाव संचालन समिति की ओर से पूर्व पदाधिकारियों पर वित्तीय अनियमितता आरोपी संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। इससे व्यापारियों का एक धड़ा आक्रोशित हो गया। बृहस्पतिवार को चुनाव सहित उक्त मुद्दों पर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कहा गया कि गत वर्ष सितंबर माह में व्यापार सभा का कार्यकाल खत्म हो गया था। वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया गतिमान थी, लेकिन इस बीच प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाध्यक्ष और महामंत्री बदल दिए। कहा गया कि चुनाव होने के बाद ही पदाधिकारी बदले जाने चाहिए थे। व्यापारियों ने इस पर भी आक्रोश जताया कि जिलाध्यक्ष ने चुनाव संचालन समिति भंग कर दी। जिस पर जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने कहा कि पूर्व में उन्होंने पुरानी समिति से ही चुनाव संपन्न कराने की बात कही थी, लेकिन कुछ पूर्व पदाधिकारियों ने उन पर ही अविश्वास जता दिया। जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। व्यापारियों में आय-व्यय का समय पर ब्योरा न देने और समय पर रुपये बैंक खाते में जमा न करने के मुद्दे पर भी बहस हुई। इस अवसर पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जयदेव सडाना, सुजीत अग्रवाल, शंकरमणि मिश्रा, कुंवर ङ्क्षसह पंवार, रामानंद भट्ट, अवनीश सडाना, खिलेंद्र चौधरी, बृजेश भट्ट, अनिल स्वामी व सागर अग्रवाल आदि मौजूद थे।

श्रीनगर व्यापार सभा बैठक मे आपस मे बातचीत करते व्यापारी- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें