फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सरकार की नीतियों से उपनल कर्मियों में आक्रोश, 10 से करेंगे हड़ताल

Fri, 07 Nov 2025 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड प्रदेश के उपनल कर्मचारी उपनल संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

पेयजल निगम उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र ने बताया कि उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायलय द्वारा सरकार को निर्देशित किया गया था कि उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण नियमावली बनाई जाए। मुख्यमंत्री द्वारा भी सरकार को तीन साल पूरे होने पर घोषणा की गई थी कि उपनल कर्मचारियों को जल्द ही नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार हमेशा उपनल कर्मचारी का शोषण कर रही है। वर्तमान तक नियमितीकरण कि कार्यवाही भी नहीं की है। शासन में बैठे अधिकारी मात्र कागजी रूप में उपनल कर्मचारियों का ब्यौरा मांग रहे हैं। सरकार की दोहरी नीति व वायदा पूरा न करने के कारण उपनल कर्मियों को मजबूर होकर 10 नवंबर से अनिश्चित काल हड़ताल के लिए जाना पड़ रहा है। कहा यदि हमारी नियमितीकरण व समान कार्य समान वेतन वाली मांग पूरी नहीं हुआ तो उन्हें आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें