फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाओं में नहीं बरती जा रही लापरवाही: प्रो. विभा

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने सेमेस्टर परीक्षाओं के संबंध में सोशल मीडिया में चल रही भ्रामक खबरों का खंडन किया है। विवि के अनुसार, कुछ अराजक तत्व परीक्षाओं के संबंध में दुष्प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में बिड़ला परिसर की केंद्राध्यक्ष प्रो. विभा मुकेश ने कहा कि चौरास स्थित यमुना हॉस्टल मेें परीक्षाएं कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार चल रही हैं। यहां दो छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अन्य छात्राओं को परीक्षा देने बिड़ला परिसर नहीं बुलाया गया। बल्कि उनकी परीक्षाएं हॉस्टल के मैस में हो रही है। जबकि दोनों संक्रमित छात्राएं आइसोलेशन वार्ड में परीक्षाएं दे रही हैं। सैनिटाइजेशन इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद को 15 हजार जोड़ी ग्लब्स व मास्क दिए गए हैं। ताकि कोई भी परीक्षा हॉल में बिना मास्क व ग्लव्स के प्रवेश न कर सके। वहीं, विवि के मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने बताया कि बिड़ला परिसर के गेट के बाहर छात्रों की भीड़ न हो, इसके लिए अब उनको बस से सीधे पुस्तकालय के आगे उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें