फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ढाई माह बाद भी पाबौ सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल नहीं

Fri, 16 Oct 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाबौ में ढाई माह बीतने के बाद भी अल्ट्रासाउंड जांच सेवा शुरू नहीं हो सकी है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, कई मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे दाम पर जांच करानी पड़ रही है। इससे खासकर गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी में पहले रोस्टर के अनुसार अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध थी। एक रोस्टर में करीब 50 मरीजों की जांच की जाती थी। लेकिन 31 जुलाई को सीएमओ डॉ. शिवमोहन शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह सेवा प्रभावित है।
अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने का सबसे अधिक असर दूरदराज के गांवों से आने वाले मरीजों पर पड़ रहा है। जांच के लिए उन्हें जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को भी जरूरी जांच के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में पहले से ही स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट, अर्जुन नेगी और दिलबर नेगी ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर अल्ट्रासाउंड जांच सेवा बहाल करने की मांग की है।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच सेवा दोबारा शुरू कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होने के बाद सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें