फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: यूकेडी नेता ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप को वापस लेने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। यूकेडी के युवा नेता अर्जुन नेगी व सरस्वती देवी ने पौड़ी बस हादसे के बाद श्रीनगर अस्पताल में प्रशासन द्वारा शांतिभंग किए जाने के नोटिस पर अपना पक्ष रखा। कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के घालयों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग उठाई थी। दोनों ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग उठाई। मांगे नहीं मानें जाने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।बुधवार को यूकेडी नेता अर्जुन नेगी व श्रीनगर निवासी सरस्वती देवी ने इस मामले में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बताया कि बीती 12 जनवरी को पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर हुए बस हादसे में घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी से बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। श्रीनगर में भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से कई मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायलों को देखने के लिए जब स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत पहुंचे तो उन्होंने केवल इन अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग उठाई। लेकिन प्रशासन ने उल्टा उनके खिलाफ शांतिभंग के नोटिस जारी कर दिए। उन्होंने दोनों पर लगाए गए बेबुनियाद आरोप जल्द वापस लिए जाने व अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें