फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीएम ने कोटद्वार तहसीलदार व उरेडा अधिकारी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सीएम हेल्पलाइन पर अधिक समय से लंबित शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अफसरों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। डीएम ने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लंबे समय से विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों का निस्तारण नहीं कड़ी नाराजगी जताई। लंबित शिकायतों का समाधान नहीं होने पर डीएम ने तहसीलदार कोटद्वार व उरेडा अधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश दिये। साथ ही तकनीकी शिक्षा के संयुक्त निदेशक द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं करने पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, मुख्य शिक्षाधिकारी, नगर निगम कोटद्वार व श्रीनगर को नोटिस जारी करने को कहा। बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन में एल-1 स्तर पर 316 व एल-2 में 46 जबकि 36 दिन पुरानी 73 शिकायतें दर्ज हैं। डीएम ने सभी लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर शिकायतकर्ता को भी सूचना से अवगत कराने को कहा। इस मौके पर सीएओ डॉ. विकेश कुमार, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, ईई जल संस्थान एसके रॉय, ईई लोनिवि रीना बिष्ट, डीपीओ देवेंद्र थपलियाल, डीएसओ वरुण कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें