फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: यूकेडी ने किया शक्ति प्रदर्शन, कई ने ली सदस्यता

Sun, 22 Feb 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने राज्य गठन के बाद पौड़ी की उपेक्षा का लगाया आरोप
विज्ञापन

मूल निवासियों के हक की लड़ाई तेज करने का आह्वान
पौड़ी। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रविवार को प्रेक्षागृह में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया।
संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील कोटनाला ने कहा कि राज्य गठन के बाद सबसे अधिक उपेक्षा पौड़ी की हुई जबकि राज्य आंदोलन की शुरुआत यहीं से मानी जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में यूकेडी की अहम भूमिका रही लेकिन प्रदेश बनने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से सत्ता संभालते हुए मूल निवासियों की अनदेखी की।
विज्ञापन

केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी और शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में मूल निवासियों के हितों की अनदेखी हुई है। उनका कहना था कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए यूकेडी ही विकल्प है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नाकामियों के चलते मंडलीय अधिकारी भी मुख्यालय में बैठने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता जबर सिंह रावत, जिलाप्रभारी समीर मुंडेपी, महिला प्रकोष्ठ गढ़वाल मंडल प्रभारी सरस्वती देवी, कार्यालय प्रभारी देवचंद उत्तराखंडी, महानगर अध्यक्ष नितिन नेगी, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गौरव चंदोला, कोट ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बेलवाल, पौड़ी ब्लॉक अध्यक्ष अजय चंदोला, अर्जुन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें