कोतवाली पुलिस ने सिंद्री बैंड के समीप स्मैक ले जा रहे दो युवकों को 6.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। युवक स्मैक नशा करने वालों को बेचते हैं, जिनसे उनका स्मैक पीने का खर्चा भी निकलता है।
कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक अविनाश तड़ियाल निवसी कमलेश्वर से 3.30 ग्राम और अक्षय मियां निवासी एठाणा से 3.10 ग्राम स्मैक बरामद की। अक्षय चंडीगढ़ में मॉल में काम करता था और लॉकडाउन की वजह से घर लौट आया। अब वह यहां एक संचार कंपनी में काम कर रहा है। वहीं अविनाश इलेक्ट्रीशियन है। बताया कि स्मैक के सप्लायर की तलाश की जा रही है।