फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 2 घंटे का सफर 5 घंटे में हो रहा पूरा, जाम में तड़प रहे लोग, आक्रोश

Mon, 15 Jun 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- राफ्टिंग और बंजी जंपिंग गतिविधियों से ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बढ़ा जाम
विज्ञापन

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर साहसिक पर्यटन के नाम पर हावी अव्यवस्था स्थानीय जनता और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन रही है।वीकेंड के दौरान ऋषिकेश से देवप्रयाग का महज दो घंटे का सफर अब पांच घंटे से अधिक समय में पूरा हो रहा है। ऋषिकेश के पास संचालित हो रही बंजी जंपिंग और राफ्टिंग गतिविधियों के कारण हाईवे पूरी तरह से चोक हो रहा है।
विज्ञापन

शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और तपोवन जैसे इलाकों में जीपों और अन्य गाड़ियों के ऊपर राफ्ट लादकर बेतरतीब तरीके से दौड़ाया जा रहा है, जिससे सड़क पर हर समय भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। इस अव्यवस्था के चलते यात्री और स्थानीय नागरिक बेहद परेशान हैं, वहीं सबसे ज्यादा मार बीमार व्यक्तियों और आपातकालीन मरीजों पर पड़ रही है, जिन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस गंभीर स्थिति पर स्थानीय लोगों का आक्रोश चरम पर है। युवा संदीप गैरोला का कहना है कि राफ्टिंग संचालकों की मनमानी और प्रशासन की अनदेखी के कारण आज पूरा हाईवे बंधक बन चुका है, जिससे नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। अनिरुद्ध पंडित ने कहा सफर के दौरान अधिक समय जाम में ही बीत जा रहा है। जाम के कारण मरीजों के समय पर अस्पताल न पहुचंने से उनके जीवन पर भी संकट गहरा रहा है। आनंद सिंह रावत ने कहा कि वह अपने घर पूजा में भाग लेने के लिए देवप्रयाग आ रहे थे लेकिन जाम के चलते वह समय पर संगम पर नहीं पहुंच सके। कहा दिल्ली से ऋषिकेश आने में कम समय लग रहा है जबकि ऋषिकेश से देवप्रयाग आने में अधिक समय। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार करने के लिए ठोस उपाय किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें