फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी के खाते से की बिना बताए दो लाख की शॉपिंग, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय में दादी के खाते से बिना बताए ढाई लाख से अधिक की ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले नाती को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों को नई दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राकेंद्र कठैत ने बताया कि विगत सात अक्तूबर को पौड़ी निवासी देवेश्वरी रावत ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पेंशन खाते से पिछले दो महीने से दो लाख 50 हजार की धनराशि निकाली गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि महिला के रिश्ते के नाती अनुज रावत ने एटीएम व सिम का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग की। बताया कि आरोपी युवक ने एटीएम कार्ड की फोटो खींचकर व सिम को अपने मोबाइल में लगाकर गूगल पे एकाउंट बनाकर ऑनलाइन शॉपिंग की। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ऑनलाइन शॉपिंग का सामान अपने दोस्त पवन बिष्ट निवासी जयविहार फेस-1 नजफगढ़ नई दिल्ली के घर पर मंगाता था। आरोपी पवन बिष्ट के घर से ऑनलाइन शॉपिंग में खरीदा गया सामान भी बरामद किया गया है। कोतवाल ने बताया कि दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभारी सीआईयू रफत अली, एसआई विकसित पंवार, कांस्टेबल आबिद अली, कैलाश शाह, संतोष, हरीश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें